काशीपुर: 15 अगस्त से वर्दी में नहीं आए तो कटेगी चालक-परिचालकों की सैलरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। परिवहन निगम यूनिफॉर्म लागू करने को लेकर सख्त हो गया है। 15 अगस्त के बाद बिना यूनिफार्म ड्यूटी आने पर चालक-परिचालकों के 250 रुपये कट सकते हैं। दरअसल परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से अगस्त के वेतन में चालक-परिचालक को तीन हजार रुपये यूनिफार्म के लिए दिए गए हैं। साथ ही 15 …

काशीपुर, अमृत विचार। परिवहन निगम यूनिफॉर्म लागू करने को लेकर सख्त हो गया है। 15 अगस्त के बाद बिना यूनिफार्म ड्यूटी आने पर चालक-परिचालकों के 250 रुपये कट सकते हैं।

दरअसल परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से अगस्त के वेतन में चालक-परिचालक को तीन हजार रुपये यूनिफार्म के लिए दिए गए हैं। साथ ही 15 अगस्त से सभी चालक व परिचालक उनकी तय यूनिफॉर्म में ही मार्ग पर जा सकेंगे। बिना यूनिफार्म के कर्मियों के वेतन से 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काटे जाएंगे।

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि जिन कर्मियों को यूनिफार्म की धनराशि मिल गई है। उन्हें मुख्यालय के निर्देश का पालन करते हुए वर्दी में आना होगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर वेतन में 250 रुपये काटे जाएंगे। कहा कि जो कर्मी मार्ग पर जाएगा, उन्हें ही वर्दी का पैसा दिया जाएगा। डिपो के बाबुओं का यूनिफार्म का कोई पैसा नहीं आया है। पैसे नहीं आने पर कुछ कर्मियों ने नाराजगी भी जताई है। डिपो में कार्यरत करीब 11 कर्मियों को यूनिफॉर्म की धनराशि नहीं मिली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म