मुरादाबाद: मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पिलाया जहर, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि ससुराली महिला से 50 लाख रुपये और एक कोठी की मांग कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर जहरीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि ससुराली महिला से 50 लाख रुपये और एक कोठी की मांग कर रहे थे। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिगर कॉलोनी निवासी डोली तोमर पुत्री ओमवीर सिंह ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2019 को मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। शादी में डोली के पिता ने 35 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी में मिले दहेज से ससुराली नाखुश थे। वह आए दिन डोली को कम दहेज के ताने देने लगे।
ससुराल वाले डोली से दहेज में 50 लाख रुपये और 52 विला में कोठी की मांग करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान 17 जून 2021 को डोली कमरे में अकेली थी तभी पति सहित ससुराल वाले कमरे में घुस गए और दहेज की मांग करने गले । विरोध करने पर डोली के साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरन उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया।
हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने डोली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत सही होने पर इसके कुछ दिन बाद सब ठीक चलता रहा ,लेकिन 31 जुलाई को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर डोली को उसकी दो वर्षीय बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति अभिषेक, ससुर गजेंद्र चौधरी, सास लोकेश, जेठ विवेक और जेठानी मनीषा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- बहराइच : तिरंगा हटाकर लगाया धार्मिक झंडा, दो गिरफ्तार
