संभल: शिकायत करने पर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षो का किया चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कुढफतेहगढ़,अमृत विचार। डेयरी पर दूध बेचने जा रहे ग्रामीण को रास्ते में बंधी घोड़ी ने लात मार दी। जिससे उसके पैर में चोट लग गई। ताल मारने की शिकायत करने पर घोड़ी स्वामी ने गाली गलौज करने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के परिजन आमने सामने आकर आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने …

संभल/कुढफतेहगढ़,अमृत विचार। डेयरी पर दूध बेचने जा रहे ग्रामीण को रास्ते में बंधी घोड़ी ने लात मार दी। जिससे उसके पैर में चोट लग गई। ताल मारने की शिकायत करने पर घोड़ी स्वामी ने गाली गलौज करने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के परिजन आमने सामने आकर आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के छह लोगों को पकड़कर थाना लेकर आ गई और कानूनी कार्रवाई कर चालान कर दिया।

कुढफतेहगढ थाना क्षेत्र के गांव दियौराखास निवासी कल्लू पुत्र भारत शुक्रवार की देर शाम को गांव में स्थित निजी डेयरी पर दूध बेचने के लिए जा रहा था। घर से निकलकर जैसे ही वह रास्ते पर पहुंचा। उसने जैसे ही रास्ता से निकलने की कोशिश की। वहां गांव के ही जाकिर की बंधी घोड़ी ने उसे लात मार दी और उसके पैर में चोट लग गई। जिसकी वजह से वह वहीं रास्ते पर गिर गया और उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार को सुनकर घोड़ी स्वामी व ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए।

पीड़ित के लात मारने की शिकायत करने पर वह गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे और देखते ही गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ओर के छह लोगों को मौके से पकड़कर थाना लेकर आ गई। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों ओर से कल्लू, हरि सिंह, महावीर, दूसरे पक्ष के जाकिर, तालिब, और मुनव्वर छह लोगों को खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर शनिवार को चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:-संभल: खेत पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी डॉग स्क्वाड व फारेंसिक टीम

संबंधित समाचार