Earthquake in Indonesia : इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया में रविवार सुबह समुद्र के नीचे भूकंप आया, लेकिन इससे किसी प्रकार के गंभीर नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा है कि 5.7 तीव्रता का भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत के लाइकित गांव से करीब 158 किलोमीटर की दूरी पर आया …

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया में रविवार सुबह समुद्र के नीचे भूकंप आया, लेकिन इससे किसी प्रकार के गंभीर नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा है कि 5.7 तीव्रता का भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत के लाइकित गांव से करीब 158 किलोमीटर की दूरी पर आया था।

विभाग ने कहा कि भूकंप का केन्द्र समुद्र में लगभग 30 किलोमीटर नीचे था। इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी की आशंका नहीं थी। एजेंसी के अनुसार, भूकंप 5.9 तीव्रता का था और इसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। गौरतलब है कि 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया भूकंप, ज्वालामुखी और सूनामी के लिहाज से संवेदनशील है।

चीन में भूकंप के झटके
बीजिंग। चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत किंघई में रविवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गये। चीन भूकंप प्रशासन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 08.20 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गयी। भूकंप का केंद्र ज़ादोई काउंटी, युशु तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में जमीन की सति से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पंजाब प्रांत में बस और ट्रक की टक्कर, 13 लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

संबंधित समाचार