हल्द्वानी: वाको इंडिया नेशनल सीनियर एंड मास्टर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुनाल सागर और विक्रांत करेंगे प्रतिभाग
हल्द्वानी, अमृत विचार। वाको इंडिया नेशनल सीनियर एंड मास्टर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्द्वानी के कुनाल सागर और विक्रांत सिंह शेखावत प्रतिभाग करेंगे। जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा ने बताया कि वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित वाको नेशनल सीनियर एंड मास्टर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वाको इंडिया नेशनल सीनियर एंड मास्टर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्द्वानी के कुनाल सागर और विक्रांत सिंह शेखावत प्रतिभाग करेंगे। जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा ने बताया कि वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित वाको नेशनल सीनियर एंड मास्टर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि चेन्नई के नेहरू इनडोर स्टेडियम में 18 से 22 अगस्त तक आयोजित की जा रही है जिसमें जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी हल्द्वानी के खिलाड़ी कुनाल सागर -63 वेट केटेगरी एवं विक्रांत सिंह शेखावत -69 वेट केटेगरी में उत्तराखंड राज्य की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।

दोनों खिलाड़ियों को किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सिहान अरविंद कोटनाला, महासचिव सत्येंद्र, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, सिहान हिमांशु कुलेठा, सेंसाई अनीता बोरा, अनीता लखेरा, सुमन साह ,प्रकाश पांडे, मनोज उप्रेती ने शुभकामनाएं दी हैं।
