रायबरेली में तिरंगा यात्रा की धूम, नसीराबाद की गलियों में गूंजा झंडा गीत
रायबरेली। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर समूचे देश में मनाया जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत नसीराबाद मोहम्मद हारुन के नेतृत्व में नगर वासियों व नगर पंचायत कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा चेयरमैन आवास से …
रायबरेली। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर समूचे देश में मनाया जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत नसीराबाद मोहम्मद हारुन के नेतृत्व में नगर वासियों व नगर पंचायत कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा चेयरमैन आवास से प्रारंभ होकर मऊ मोड़ तिराहा बस स्टॉप चौराहा अकेला मोड़ बिलाली चौराहा हाशिम कुआं होते हुए नाका तक तथा वहां से चेयरमैन आवास पर समाप्त हुआ।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर वासियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों के द्वारा लगाए जा रहे भारत माता के जय जयकारों से समूचा कस्बा गूंज उठा तिरंगा यात्रा के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद हारून ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर समूचा देश अमृत महोत्सव के जश् न में डूबा हुआ है आजादी का यह जश् न हमारे देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद दिलाता है।
इस अवसर पर मकसूद नेता, मौलाना आफाक अहमद, साबिर ज्वेलर्स, पवन श्रीवास्तव, डा0श्यामसुंदर तिवारी,अरविंद मौर्य सभासद, कमबर असकरी, रामेश्वर अग्रहरि, आचार्य जी, शानू अंसारी, सुरेश चौरसिया, पप्पू पान, राममिलन मौर्य, अनुराग शुक्ला, रियाज अंसारी, जलील नेता, नूरुद्दीन, वसीम, खलील, जलील कोटेदार, उमेश कुमार सभासद, मोलू भाई, जैकी चौरसिया, नूरआलम अंसारी, महबूब मोबाइल, सोनू सीएससी जफर अंसारी, नगर पंचायत के कर्मचारी सलीम, विलाल, सत्येंद्र ,शकील शानू अंसारी, अहमद,मो नसीम,सोनू मौर्य, मुर्तजा,उमाशंकर,प्रेम, राजेश,लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश, मिष्ठान का भी किया वितरण
