मुरादाबाद: ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, मां के बाद बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी की तीन माह पूर्व में मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटियां अंशिका और मानवी हैं। अगवानपुर चौकी क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी अशोक कुमार (40) मजदूरी करता था।शनिवार …

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पत्नी की तीन माह पूर्व में मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटियां अंशिका और मानवी हैं।

अगवानपुर चौकी क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी अशोक कुमार (40) मजदूरी करता था।शनिवार शाम अशोक घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात मुरादाबाद-हरिद्वार लाइन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

राहगीरों ने ट्रैक पर शव होने की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच जेब में मिली डायरी की मदद से शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।

ये भी पढ़ें:-मुरादाबाद: कांस्टेबल ने रक्त देकर बचाई महिला की जान

संबंधित समाचार