बिजनौर: मोबाइल चोरी की शक में किशोर को पीटा, वीडियो किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/किरतपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव में ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के शक में किशोर को बांधकर उनकी लात घूसों से पिटा। जिसकी वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। ग्राम सराय इम्मा में …

बिजनौर/किरतपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव में ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के शक में किशोर को बांधकर उनकी लात घूसों से पिटा। जिसकी वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दी। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।

ग्राम सराय इम्मा में मोबाइल चोरी के शक में ग्रामीणों ने किशोर को पकड़कर उसे रस्सी से बांध लिया तथा तथा उसे लात घूसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए मामले में मुकदमा दर्ज करा करते हुए आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया ।

इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो पुराना है परिजनों की तहरीर के आधार पर अफनान पुत्र नसीम निवासी ग्राम सराय इम्मा पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसका चालान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- संभल : मकान की दीवार में नकब लगाकर सामान चोरी

संबंधित समाचार