आज का राशिफल। 15 अगस्त, 2022
मेष आज आपका मन कुछ कारणों से अशान्त रहेगा। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। नशे और अनैतिक कार्यों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें। अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पायेंगे। वृष आज चतुराई से आप परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। जॉब …
मेष
आज आपका मन कुछ कारणों से अशान्त रहेगा। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। नशे और अनैतिक कार्यों की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। बच्चों को गलत संगत से दूर रखें। अपनी क्षमता और योग्यता का सार्थक उपयोग नहीं कर पायेंगे।
वृष
आज चतुराई से आप परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। जॉब और व्यापार दोनों में ही आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य जीवन में आ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए काफी अच्छा दिन है। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी।
मिथुन
आज नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। युवा जातक अपने प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। बच्चे पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभाल कर रखें।
कर्क
आज घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पहले बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है। बॉस के साथ अपने संबंध खराब न करें। किसी परिजन के साथ अनबन हो सकती है। आवारा जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें।
सिंह
आज स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें। कार्यक्षेत्र में लोग आपको पर्याप्त महत्व नहीं देंगे। अच्छे साहित्य का अध्ययन करें। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
कन्या
आज आप दूसरों की मदद अवश्य करेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर आरोप लग सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। मित्रों के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। नए कार्यों को आप सीख सकते हैं।
तुला
आज विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक
आज छोटे बच्चों को मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं। घर के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होना पड़ सकता है। रियल स्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में कठिनाई होगी। जिद्दी स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए। परिवार के लोग आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। विवाह को लेकर जल्दबाज़ी न करें। व्यवसाय में आपको अचानक निर्णय लेने से बचना चाहिए। अपने ही निर्णयों को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
मकर
आज अधूरे कार्यों को पूरे करने में लगे रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम को आपके घर में अतिथि आ सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर आपको गर्व की अनुभूति होगी।
कुंभ
पुराने मित्रों से आज काफी दिनों बाद फोन पर बात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। ख़रीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। समाज कल्याण के कार्यों में आपका मन लगेगा। कमीशन संबंधी कार्यों से लाभ हो सकता है।
मीन
आज आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नई योजनाओं के प्रति आपके मन में रुचि बढ़ेगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
