बरेली: ससुराल में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ससुराल में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव परेवा में रहने वाले नरेश …

बरेली, अमृत विचार। ससुराल में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें जनपद बदायूं के थाना दातागंज के गांव परेवा में रहने वाले नरेश पाल ने डेढ़ साल पहले अपने 20 वर्षीय बेटे जितेंद्र की शादी फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मठिया नई बस्ती निवासी रजनी सेकी थी।

जितेंद्र राखी वाले दिन अपनी ससुराल फरीदपुर के मोहल्ला मठिया नई बस्ती गया था। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की हादसे में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है उसके पेट में सरिया घोपने के बाद उसके ऊपर ई-रिक्शा गिरा दिया गया। जिससे हादसा प्रतीत हो जब इस मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें-  बरेली: फरीदपुर में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार