सलमान की फिल्म एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे, अप्रैल में सिनेमाघरों में लगेगी टाइगर 3
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। यशराज बैनर तले कबीर खान के निर्देशन में बनीं फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म15 अगस्त 2012 को रिलीज हुयी थी। एक था टाइगर के …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। यशराज बैनर तले कबीर खान के निर्देशन में बनीं फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
यह फिल्म15 अगस्त 2012 को रिलीज हुयी थी। एक था टाइगर के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये हैं। सलमान खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक था टाइगर के 10 साल पूरे हुए और इसकी जर्नी अभी भी जारी है।
टाइगर 3 के लिए आप लोग तैयार हो जाइए, यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें:-अहमदाबाद में सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी
