शाहजहांपुर: निगोही नगर पंचायत पर हंगामा, विधायक के भाई, पिता धरने पर बैठे
शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही नगर पंचायत में सोमवार को उस समय हंगामा कट गया, जब निगोही विधायक सलोना कुशवाहा के भाई और पिता नगर पंचायत में धरना देकर बैठ गए और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना निगोही पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। निगोही विधायक …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही नगर पंचायत में सोमवार को उस समय हंगामा कट गया, जब निगोही विधायक सलोना कुशवाहा के भाई और पिता नगर पंचायत में धरना देकर बैठ गए और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना निगोही पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है।
निगोही विधायक सलोना कुशवाहा के भाई मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर निगोही में रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान ईओ से पानी के लिए कहा गया। जिस पर ईओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिस कारण धरना देकर बैठे हैं।
वहीं, निगोही नगर पंचायत ईओ अवनीश गंगवार ने बताया कि पानी का टैंकर पहले से भराकर खड़ा कर दिया गया था। विधायक के भाई नगर पंचायत चेयरमैन का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसी के तहत अपने साथियों के साथ ऑफिस में घुसे आए और ऑफिस की कुर्सियों को इधर-उधर फेंक दिया। गाली गलौज के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर नारेबाजी करने लगे और धरना देकर बैठ गए।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण
