गौतमबुद्धनगर : 300 महिला पुलिसकर्मियों ने घनी आबादी में बढ़ाया हौसला…जानें कैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। जिले में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेश पर नोएडा पुलिस ने पिंक रैली निकाली। इस रैली में 300 महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर घनी आबादी और सार्वजनिक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर की। इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त भारती सिंह ने बताया कि रैली …

गौतमबुद्धनगर। जिले में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेश पर नोएडा पुलिस ने पिंक रैली निकाली। इस रैली में 300 महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर घनी आबादी और सार्वजनिक क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर की। इस सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त भारती सिंह ने बताया कि रैली का मकसद महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

बता दें कि यह पिंक रैली थाना सेक्टर-20 के सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, चाइना कट मार्केट और आसपास की अन्य जगहों पर निकाली गई। महिलाओं की सहायता के लिए बनाए गए पिंक बूथों पर पुलिस अधिकारी व महिला पुलिसकर्मियों उत्सव मनाया।

इस मौके पर डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा, एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेद्वी, संबंधित एसीपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव में सराबोर है यूपी पुलिस

संबंधित समाचार