बरेली: लोहे के कच्चे माल से भरे 18 टायरा ट्रक में लगी आग, वेल्डिंग कराने रुका था फरीदपुर
बरेली, अमृत विचार। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर लोहे के कच्चे माल से भरे 18 टायरा ट्रक में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक का केबिन पूरी तरह से राख हो गया। सूचना पर तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। बता दें मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली निवासी …
बरेली, अमृत विचार। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर लोहे के कच्चे माल से भरे 18 टायरा ट्रक में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक का केबिन पूरी तरह से राख हो गया। सूचना पर तुरंत पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। बता दें मुजफ्फरनगर के थाना ककरोली निवासी चालक मोहम्मद शरीकत और अरबाज हिमाचल से कलकत्ता जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास वह लोग फरीदपुर में हाइवे पर रेशमबाग से पहले रुके। ट्रक से नीचे उतरकर देखा तो अगला हिस्सा कुछ क्षतिग्रस्त लगा। इस पर दोनो पास में स्थित एक वेल्डिंग दुकान पर ट्रक में वेल्डिंग कराने लगे।
दुकानदार की लापरवाही की वजह से अचानक ट्रक में आग लग गई जिससे वहां हड़कंप मच गया। पहले आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए तो फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। सूचना पर बिना देर किये फरीदपुर से एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई लेकिन जैसे ही आग बुझने लगी वैसे ही फायर ब्रिगेड में पानी खत्म हो गया। इधर, जब फायर ब्रिगेड पानी भरने के लिए गई तब ट्रक में फिर से आग लग गई। दूसरी बार पानी भरकर जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी लौटी तब पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, ट्रक में भरे लोहे के कच्चे माल से अब भी धुआं निकल रहा है।
ये भी पढ़ें- पिता की अमानत बेटे ने सहज कर रखी, इंदौर के राजा से खरीद कर बरेली आई थी एरिसकिने सिक्स कार
