Armenia: येरेवन बाजार में विस्फोट, मृतकों की संख्या हुई छह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

येरेवन। पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित पहाड़ी देश आर्मेनिया की राजधानी येरेवन के सुरमालू बाजार में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह तक पहुंच गयी है। अर्मेनियाई आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। आर्मेनिया की आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के प्रेस सचिव हायक कोस्तानियन ने …

येरेवन। पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित पहाड़ी देश आर्मेनिया की राजधानी येरेवन के सुरमालू बाजार में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह तक पहुंच गयी है। अर्मेनियाई आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

आर्मेनिया की आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के प्रेस सचिव हायक कोस्तानियन ने कहा कि रविवार को सुरमालू बाजार में एक आतिशबाजी की दुकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट से इमारत ढह गई और भीषण आग लग गई।

मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तलाशी एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। मंत्रालय ने ताजा जानकारी में बताया कि विस्फाेट में छह लोगों की मौत गयी है। जिनमें से दो पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी है। विस्फोट में 61 लोग घायल हो गए थे और 16 लोग लापता हैं।

ये भी पढ़ें:- दक्षिण कोरिया ने की परमाणु निरस्त्रीकरण के बदले उत्तर कोरिया की सहायता की पेशकश

संबंधित समाचार