बाराबंकी: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत एक 50 वर्षीय व्यक्ति जो काफी समय से एक असाध्य रोग से पीड़ित थे। उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना कुर्सी के ग्राम अलीपुर निवासी राम …

बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत एक 50 वर्षीय व्यक्ति जो काफी समय से एक असाध्य रोग से पीड़ित थे। उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना कुर्सी के ग्राम अलीपुर निवासी राम नरेश गौतम पुत्र कालिका प्रसाद उम्र 50 वर्ष काफी समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। उन्होंने आज मंगलवार को घर के एक कमरे में कपड़ा टांगने की अरगनी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें-बरेली: कैंसर पीड़ित शिक्षक की लगी चुनाव में ड्यूटी

संबंधित समाचार