बरेली: नौकरी जाने के बाद तनाव में व्यक्ति ने जहर खाकर किया सुसाइड, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो महीने पहले नौकरी जाने के बाद एक व्यक्ति तनाव में चल रहा था। जिसके चलते उसने जहर खा लिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना सुभाषनगर के शांति विहार कॉलोनी में रहने वाला 38 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र वीरपाल सिंह एक …

बरेली, अमृत विचार। दो महीने पहले नौकरी जाने के बाद एक व्यक्ति तनाव में चल रहा था। जिसके चलते उसने जहर खा लिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना सुभाषनगर के शांति विहार कॉलोनी में रहने वाला 38 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र वीरपाल सिंह एक मोबाइल कंपनी में जॉब  करत था। दो महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। वह अपना निजी काम करना चाहता था जिस कारण कई दिनों से वे तनाव में रह रहा था। सोमवार की शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी देर रात मौत हो गई। वह अपने पीछे परिवार में पत्नी ,एक बेटा और बेटी छोड़ गया है। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब लोगों को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, एसएसपी ऑफिस में खुली सिंगल विंडो

 

संबंधित समाचार