गुरुग्राम में स्वीडन के इंग्का सेंटर्स के आइकिया प्रोजेक्ट निर्माण कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरुग्राम।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को गुरूग्राम में स्वीडन के इंग्का सेंटर्स के पहले आइकिया ‘मिक्सड यूज कॉमर्शियल प्रोजेक्ट’ का भूमि पूजन कर इसके निर्माण का शुभारंभ किया। लगभग 3500 करोड़ रुपए के निवेश से बनने वाले मिश्रित उपयोग वाले इस आइकिया प्रोजेक्ट का निर्माण गुरूग्राम के सेक्टर 47 में होगा। …

गुरुग्राम।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को गुरूग्राम में स्वीडन के इंग्का सेंटर्स के पहले आइकिया ‘मिक्सड यूज कॉमर्शियल प्रोजेक्ट’ का भूमि पूजन कर इसके निर्माण का शुभारंभ किया। लगभग 3500 करोड़ रुपए के निवेश से बनने वाले मिश्रित उपयोग वाले इस आइकिया प्रोजेक्ट का निर्माण गुरूग्राम के सेक्टर 47 में होगा। स्वीडन के भारत में राजदूत क्लास मोलिन भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा को कर्म की भूमि, संभावनाओं और समृद्धि की भूमि बताते हुए यहां पर इंग्का सेंटर्स और आइकिया प्रोजेक्ट का हरियाणा में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उत्तर भारत तथा इस क्षेत्र के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक विश्व स्तरीय रिटेल एवं लेजर गंतव्य होगा। इससे निवेश के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। सरकार प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूईंग बिजनेस‘ को संभव बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठा चुकी है और यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र के लिए हमारी विकास योजनाओं का एक और प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि विश्व में नई तकनीक और डिजिटल इंटरफेस एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर रहे हैं जो नए अवसरों और चुनौतियों दोनों को खोल रही है। नई प्रक्रियाएं और नए उत्पाद आर्थिक विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं। लोग और मानवीय मूल्य हमेशा विकास और प्रगति के केंद्र में होते हैं इसलिए हमें भी आपसी जुड़ाव की सोच के साथ काम करने की जरूरत है जिसके लोगों और अर्थव्यवस्था पर दूरगामी परिणाम होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की आपसी सहभागिता का प्रभाव विश्व में दिखाई देगा। जो देश या प्रदेश इन परिस्थितियों का लाभ उठाएगा वहीं प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।

औद्योगिक उत्पादन, डिजाईन और मेन्युफक्चरिंग में मूलभूत परिवर्तन हो रहे हैं। डिजिटल प्लेटफार्म, ऑटोमेशन और डाटा फ्लो ने दुनिया में भौगोलिक दूरियों के महत्व को घटा दिया है। उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में इन्नोवेशन तथा पारम्परिक उत्पादन हमारे युवा के लिए रोजगार का बड़ा स्त्रोत रहेगे। दूसरी तरफ हमारी मानव संशाधन को भी अपने स्किल को बढाकर जीवन में बदलाव लाने की जरूरत है।

इसीलिए कौशल विकास और शिक्षा की नीतियाें में तेजी से बदलाव लाना होगा। श्री खट्टर ने कहा कि उन्हें ये जानकर प्रसन्नता हुई है कि भारत में आइकिया जो भी बेचता है उसका 27 प्रतिशत वह स्थानीय स्राेतों से लेता है, जिसे आने वाले वर्षो में 50 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है। इस तरह की पहल जहां एक ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाएगी वहीं दूसरी ओर इससे हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढावा मिलेगा। इस औद्योगिक क्रांति में पूंजी से ज्यादा प्रतिभा का महत्व होगा।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट में इंग्का सेंटर्स 40 करोड़ पाउंड अर्थात् 3500 करोड़ रुपए निवेश करेगा। यहां पर बेहतरीन रिटेल, वर्कस्पेस और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए स्पेस होंगे। प्रोजेक्ट से लगभग 2500 नौकरियों का सृजन होने की उम्मीद है। इस अवसर पर स्वीडन के भारत में राजदूत क्लास मोलिन, आइकिया इंडिया की सीईओ सुसाने पुलवेरर, इंग्का सेंटर्स से जेन क्रिस्टेन सन तथा उनके टीम के सदस्य, एचएसआईआईडीसी से पवन चौधरी तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- पीएम सहित कई नेताओं ने दी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई

संबंधित समाचार