रायबरेली: सफाईकर्मी को पीटने पर हुआ बवाल, कर्मचारियों ने बंद किया काम
रायबरेली। ऊंचाहार नगर पंचायत के सफाई कर्मी के साथ हुई मारपीट के बाद सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने निकाय कार्यालय में जमकर हंगामा काटा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके बाद कर्मचारी शांत हुए हैं। कस्बा के नई बस्ती निवासी राहुल मंगलवार की सुबह कस्बा के …
रायबरेली। ऊंचाहार नगर पंचायत के सफाई कर्मी के साथ हुई मारपीट के बाद सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने निकाय कार्यालय में जमकर हंगामा काटा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके बाद कर्मचारी शांत हुए हैं।
कस्बा के नई बस्ती निवासी राहुल मंगलवार की सुबह कस्बा के वार्ड नंबर आठ कलवारन टोला में दरवाजे दरवाजे रखे डस्टबिन से कचरा उठा रहा था।
इसी बीच कस्बा निवासी मोहम्मद दाऊद से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दाऊद ने अपना आपा खो दिया। और सफाई कर्मचारी राहुल के साथ गाली गलौज करते हुए लात घुंसो से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें राहुल को गंभीर चोटें भी आई है। घटना की सूचना पर सफाई कर्मचारी संतोष कुमार, मनोज कुमार, शिव दर्शन, मोनू, फूलकली, रज्जो देवी, गीता देवी, लल्लू समेत दर्जनों कर्मचारियों ने हमलावर पर रिपोर्ट दर्ज कराने व गिरफ्तारी को लेकर नगर पंचायत में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
जिसके बाद अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है। कर्मचारियों को शांत कराने के बाद कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र की तहरीर पर कस्बा के कलवारन टोला निवासी मो दाऊद पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: फर्जी प्रमाण पत्र से सफाईकर्मी ने निकाला लोन, कुछ महीने की किस्त अदा करने के बाद हुआ फरार
