काशीपुर: युवक पर किया चाकुओं से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाजार से घर लौट रहे युवक पर तीन युवकों ने चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डूंगरा कॉलोनी प्रतापपुर निवासी कौसर जहां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि …

काशीपुर, अमृत विचार। बाजार से घर लौट रहे युवक पर तीन युवकों ने चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

डूंगरा कॉलोनी प्रतापपुर निवासी कौसर जहां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 14 अगस्त की शाम लगभग छह बजे उसका पुत्र मोहम्मद इबरान बाजार से पैदल वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर नहर के पास रास्ते में फारूक और दो अन्य बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गये।

संबंधित समाचार