देश व समाज के लिए समर्पित रहा अटल जी का जीवन: डॉ. धर्मेंद्र सिंह
गोरखपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह के साथ भाजपा नेताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा …
गोरखपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह के साथ भाजपा नेताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर संगठन को ऊंचाई तक ले जाने में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश और समाज हित में कार्य करते हुए भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया।
परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विजय दिलाकर अटल जी ने राष्ट्र प्रथम के अपने संकल्प को पूरा किया। कहा कि अटल जी अब हमारे बीच नहीं हैं, बावजूद भावी पीढ़ी के लिए उनका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरणादाई है और आगे भी रहेगा। क्षेत्रीय महामंत्री व सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ला, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में अटल जी को बेदाग व्यक्तित्व का राज नेता बताया।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह आशु, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-व्यक्तित्व की बदौलत पूर्व पीएम अटल ने दुनिया में सम्मान हासिल किया: सांसद
