भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का चमकता सितारा हैं अटल जी : मुख्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक चमकता सितारा हैं। जिन्होंने 6 दशक तक राजनीति के क्षितिज पर चमकते हुये हर एक व्यक्ति के पसंद रहे। साथ ही देश और दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी । यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

लखनऊ, अमृत विचार। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक चमकता सितारा हैं। जिन्होंने 6 दशक तक राजनीति के क्षितिज पर चमकते हुये हर एक व्यक्ति के पसंद रहे। साथ ही देश और दुनिया के सामने भारत को एक नई पहचान दी । यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइन्टिफिक कंवेंशन सेंटर में लोगों को संबोधित करते हुये कही। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आयोजित विश्व स्वर,अटल अमर कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अटल जी के पूर्वजों की भूमि थी, एक समय के बाद उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश को छोड़कर मध्य प्रदेश गये,लेकिन अटली जी ने कर्मभूमि के रूप में उत्तर प्रदेश को चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने एक पत्रकार तथा एक सांसद के रूप में उत्तर प्रदेश की धरती को कर्मभूमि बनाई।

उन्होंने कहा कि अटल जी में अनेक दिव्य गुण थे। वह एक पत्रकार,लेखक,कवि व जनप्रिय नेता रहे। साथ ही नेतृत्व की क्षमता, सम और विषम परिस्थितियों में कैसे व्यक्ति कार्य करता है यह अटल जी के व्यक्तित्व में झलकता था। हर सम विषम परिस्थितियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ कैसे कार्य करना है। यह अटल जी ने कर के दिखाया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। दरअसल, इससे पहले हुयी निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुये 400 से अधिक बच्चों में अव्वल रहे पांच बच्चों समेत कुल दश बच्चों को सम्मानित किया गया,इसके अलावा अटल दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुये छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें –कानपुर : गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट को चार घंटे घुमाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगा मुकदमा

संबंधित समाचार