हमीरपुर : हमीरपुर में बेतवा का जलस्तर बढ़ने की आशंका से अलर्ट
हमीरपुर,अमृत विचार। माताटीला बांध से करीब तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद हमीरपुर जिले में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि बेतवा नदी का जलस्तर फिलहाल 97.800 मीटर व यमुना नदी का जलस्तर …
हमीरपुर,अमृत विचार। माताटीला बांध से करीब तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद हमीरपुर जिले में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर प्रशासन चौकन्ना हो गया है।
मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि बेतवा नदी का जलस्तर फिलहाल 97.800 मीटर व यमुना नदी का जलस्तर 98.380 मीटर है। माताटीला बांध से बेतवा नदी में तीन लाख क्यूसिक व लहचूरा बांध से यमुना नदी में एक लाख क्यूसिक पानी छोडा गया है जिससे बेतवा नदी में आज रात तीन से चार मीटर जल स्तर बढ़ने की आशंका जतायी गयी है हालांकि यमुना नदी में कोई खास जल स्तर नही बढ़ेगा।
उन्होने चेतावनी जारी की है कि दोनो नदियो के किनारे रहनेेे वाले आखेट व अन्य गतिविधियां बंद कर दे। यमुना नदी का खतरे का निशान 103.540 मीटर व बेतवा नदी के खतरे का निशान 104.640 मीटर है। अधिशासी अभियंता ने जल निगम से कहा है कि बेतवा नदी के बीबी बंधों पर चार पंम्पिग सेट व नगर पालिका बेतवा नदी के स्लूस वाल्ब पर विद्युत व्यवस्था तुरंत करे ताकि आपातकालीन परिस्थितियों मे बचाव कार्य शुरु किया जा सके।
यह भी पढ़ें –देवरिया: डीएम की चेतावनी के बाद तीन घंटे में अधिकारी ने खाली किया आवास
