रायबरेली: तेरह साल तक करता रहा शोषण, वैवाहिक जीवन में जहर घोलकर करता रहा दुष्कर्म… पढ़ें आपबीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हाई स्कूल की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक ने उसके जीवन को बर्बाद कर दिया है। तेरह साल पहले शुरू हुआ किशोरी के साथ दुष्कर्म का सिलसिला अभी तक चलता रहा है, और अब वह किशोरी युवती हो गई है। उसकी शादी भी हुई तो आरोपित युवक ने उसके …

रायबरेली। हाई स्कूल की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक ने उसके जीवन को बर्बाद कर दिया है। तेरह साल पहले शुरू हुआ किशोरी के साथ दुष्कर्म का सिलसिला अभी तक चलता रहा है, और अब वह किशोरी युवती हो गई है। उसकी शादी भी हुई तो आरोपित युवक ने उसके पति को सारी दास्तां बताकर उसका वैवाहिक जीवन भी तबाह कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में विधिक कार्रवाई की मांग की है।

मामला जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की युवती का आरोप है कि वह हाई स्कूल में पढ़ने क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा जाती थी। उसी दौरान सन 2006 में एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में जब पीड़िता के परिजनों ने युवक से शादी के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। उसके बाद लड़की की शादी अन्यत्र कर दी गई।

आरोप है कि युवक उससे शादी के बाद भी धमकी देकर संबंध बनाता रहा। अंततः उसने युवती के पति को सारी बात बता दी । जिससे उसकी शादी टूट गई और उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी।

युवती का कहना है कि उसके साथ फिर शादी का वादा करके युवक ने संबंध बनाना शुरू कर दिया था। अब जब पीड़िता ने उससे शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया है। जिससे परेशान होकर पीड़िता बुधवार को कोतवाली पहुंची और मामले की लिखित शिकायत की है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित की तलाश की जा रही है।

रिश्ता टूटने के बाद रिश्ते के खुलासे की देता था धमकी

दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि जब उसकी शादी हो गई थी, तो युवक उससे रिश्ते के बात उसके ससुराल वालों को बताने की धमकी देता था। जिससे युवती विवश हो जाती थी। और युवक उसके साथ बराबर मनमानी करता रहा । जब उसके ससुराल वालो ने उसको घर से निकाल दिया तो युवक ने फिर उसे अपने झांसे में ले लिया और फिर युवती की अस्मत से खेलने लगा था। युवती का यह भी कहना है कि उससे एक बेटी भी पैदा हुई है, जो पीड़िता के साथ है।

पढ़ें-हरदोई: युवती से दुष्कर्म के बाद युवक ने अश्लील फोटो किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार