कर्नाटक में निजी बस पलटी, दो की मौत, अन्य 15 घायल
कोलार। कर्नाटक के कोलार में बुधवार को चालक के नियंत्रण खो देने से एक निजी बस पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। कोलार जिले के मुलबागिलु तालुक में विरुपक्षी गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर हुई इस दुर्घटना में बस में सवार आंध्र प्रदेश के …
कोलार। कर्नाटक के कोलार में बुधवार को चालक के नियंत्रण खो देने से एक निजी बस पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। कोलार जिले के मुलबागिलु तालुक में विरुपक्षी गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर हुई इस दुर्घटना में बस में सवार आंध्र प्रदेश के एक जोड़े की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शरीफ और मायमुन्निसा के रूप में हुई है, दोनों विजयवाड़ा के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर है। बस में करीब 30 लोग सवार थे। यह आंध्र प्रदेश के नल्लूर के वेमुरी-कावेरी ट्रेवल्स की बस थी और गुंटूर से बेंगलुरु की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि सुबह नींद में सो रहे चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण बस पलट गई होगी।
घायलों को इलाज के लिए मुलबागिलु सरकारी अस्पताल और कोलार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के पलटते ही बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। मुलबागिलु ग्रामीण थाना के पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल का दौरा किया और जांच की। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम मुद्दा! देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंचा ‘मुफ्त में चीजें बांटने’ का मामला, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
