नैनीताल: इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी 16 वर्षीय किशोरी को होटल ले जाकर कर डाली एक बच्चे के बाप ने ये हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। दिल्ली कार्यरत शादीशुदा और एक बच्चे के पिता की इंस्टाग्राम पर नैनीताल निवासी एक 16 वर्षीय युवती से बातचीत का सिलसिला ऐसा परवान चढ़ा कि युवक किशोरी से मिलने नैनीताल आ पहुंचा। किशोरी को बहला फुसला कर युवक उसे नैनीताल के ही एक होटल में ले गया और उससे अश्लील हरकत कर …

नैनीताल, अमृत विचार। दिल्ली कार्यरत शादीशुदा और एक बच्चे के पिता की इंस्टाग्राम पर नैनीताल निवासी एक 16 वर्षीय युवती से बातचीत का सिलसिला ऐसा परवान चढ़ा कि युवक किशोरी से मिलने नैनीताल आ पहुंचा। किशोरी को बहला फुसला कर युवक उसे नैनीताल के ही एक होटल में ले गया और उससे अश्लील हरकत कर डाली।

इस बात की कलई तब खुली जब किशोरी देर शाम तक घर नहीं पहुंची। जब परिजनों को चिंता सताने लगी तो ढूंढ़ खोज शुरू हुई और युवती को युवक के साथ होटल से बरामद कर लिया गया। इधर किशोरी की बड़ी बहन की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी गयी है और पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पोक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी से मूल रूप से चंपावत निवासी दिल्ली में कार्यरत एक युवक की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई जिसके बाद युवक किशोरी से मिलने पहुंचा था।

इधर किशोरी भी स्कूल जाने घर से लिकली थी। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि युवक रोसाल थाना पंचेश्वर चंपावत निवासी पूरन सिंह कुवंर पुत्र दिलीप सिंह कुंवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 366ए और 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपित पहले से शादीशुदा व एक बच्चे का पिता है।

संबंधित समाचार