मुरादाबाद : किशोरी लापता, युवती के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से किशोरी और युवती लापता हो गईं। दोनों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जयंतीपुर निवासी अमर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीया बेटी कक्षा सात की छात्रा है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से किशोरी और युवती लापता हो गईं। दोनों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जयंतीपुर निवासी अमर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीया बेटी कक्षा सात की छात्रा है। वह 15 अगस्त को डीआर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम देखने गई थी। वापस लौटते समय वह रास्ते से लापता हो गई। जिसके बाद से उसका कहीं कुछ पता नही चला। रिंकी की कॉपी से मोबाइल नंबर मिले हैं, जिन पर वह अक्सर बात करती थी। अब इनमें से अधिकांश नबंर बंद आ रहे हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में जांच शुरु कर दी है।

उधर, खुशहालपुर निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीया बेटी स्वतंत्रता दिवस के दिन अपनी सहेली के साथ पड़ोस में मेहंदी लगाने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। युवती के पिता ने पड़ाेस में रहने वाले किशन पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : छात्रों ने 75 फीट लंबी पेंटिंग बनाकर क्रांतिकारियों को किया याद

संबंधित समाचार