हल्द्वानी: केंद्र ने जिले में चुने नौ आदर्श गांव, इनमें कार्यशालाओं से दिया जाएगा प्रशिक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोसत्व योजना के अंतर्गत देश भर में 10 हजार गांवों को आदर्श ग्राम से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जनपद में 9 गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोसत्व योजना के अंतर्गत देश भर में 10 हजार गांवों को आदर्श ग्राम से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जनपद में 9 गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से योजना में चयनित गांवों को आदर्श ग्राम की जानकारी देने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

डीएम गर्ब्याल ने बताया कि धारी के ब्लॉक कार्यालय में 19 अगस्त, हल्द्वानी ब्लॉक में 20 अगस्त, रामनगर ब्लॉक में 25, रामगढ़ ब्लॉक में 26, ओखलकांडा ब्लॉक में 27, भीमताल ब्लॉक में 1 सितंबर, बेतालघाट ब्लॉक में 2 कोटाबाग ब्लॉक कार्यालय में 3 सितंबर को कार्यशाला का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें और आवास, विद्युत और स्वच्छ ईधन, कृषि, वित्तीय समावेश, डिजीटलीकरण, जीवन-यापन और कौशल विकास आदि क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार किया जाए। ताकि अनुसूचित जाति और गैर अनुसूचित जाति जनसंख्या में असमानता समाप्त की जा सके और संकेतकों का स्तर कम राष्ट्रीय औसत तक बढ़ाया जा सके। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन कार्यशालाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार