बाराबंकी: प्रधान पुत्र ने की जेई से अभद्रता, कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे ब्लॉककर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/बाराबंकी। प्रधान पुत्र द्वारा जेई से अभद्रता के मामले में गुरुवार को ब्लॉक में तैनात कर्मचारी आक्रोशित होकर ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गये। वे प्रधान और उनके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलित कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी रविशंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा है। आरोप है कि कमोली प्रधान …

दरियाबाद/बाराबंकी। प्रधान पुत्र द्वारा जेई से अभद्रता के मामले में गुरुवार को ब्लॉक में तैनात कर्मचारी आक्रोशित होकर ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गये। वे प्रधान और उनके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलित कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी रविशंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा है।

आरोप है कि कमोली प्रधान पुत्र अभय शुक्ला बुधवार की शाम नशे की हालात में जेई के पास आए जबरदस्ती कार्य संस्तुति पर हस्ताक्षर करने का दबाव डालने लगे। जेई द्वारा इस पर शालीनता से निरीक्षण करने के उपरान्त हस्ताक्षर करने की बात कहने पर अभय शुक्ला ने अभद्रता गाली-गलौज व ब्लॉक से बाहर देख लेने की धमकी दी।

अभय शुक्ला के इस कृत्य से ब्लाक में कार्यरत कर्मचारियों में भय एवं रोष फैला हुआ है। ब्लाक में कार्यरत समस्त विभागों के कार्यरत कर्मचारियों ने एक मत से अभय शुक्ला के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग खण्ड विकास अधिकारी के समक्ष रख कर इस प्रकार की घटनाओं के विरुद्ध आपके द्वारा कठोर कदम नहीं उठाये गये तो ब्लॉक के कर्मचारियों का अपने कर्तव्यों का निर्वहन कठिन हो जाएगा।

साथ ही शासकीय कार्य स्वस्थ मन की स्थिति मे करने का वातावरण समाप्त हो जाएगा। आपके अग्रिम कार्रवाई सम्पादित करने तक ब्लॉक में कार्य से विरत रह कर अपनी सुरक्षा व अभय शुक्ला के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होने तक कार्यालय के समक्ष धरना देने का निश्चय किया है। ब्लॉक पहुंचे ब्लॉक प्रमुख आकाश पांडेय व देवानंद पांडेय ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है। ब्लॉक कर्मचारी कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में जोरदार हंगामा, कार्यवाही का ब्लॉक प्रमुख ने किया बहिष्कार

 

संबंधित समाचार