हल्द्वानी: पुण्यतिथि पर याद किए गए उत्तराखंड के गांधी और नेताजी बोस, यूकेडी कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक एवं राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सपने को साकार करते हुए राज्य को विकास के पथ पर ले जाने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक एवं राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणि बडोनी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके सपने को साकार करते हुए राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर नैनीताल रोड स्थित डीडी पंत पार्क में आम्रपाली आम का पौधा रोपा।

युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह बोहरा ने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी का सपना पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के समावेशी विकास का था। लेकिन राज्य निर्माण की उनकी अवधारणा को सत्ताधारी दलों ने पीछे छोड़ दिया। राज्य गठन के 21 साल बाद भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को सत्ता का सुख भोगने का साधन बना दिया है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी राज्य के विकास के काम नहीं आ रही है। युवा सचिव उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. बडोनी की परिकल्पना के विपरीत राज्य जा रहा है। उन्होंने उक्रांद कार्यकर्ताओं, राज्य आंदोलनकारियों और आम जनता से राज्य का समावेशी विकास कर पहाड़ के गांधी की परिकल्पना को साकार करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र कांडपाल, पार्षद रवि बाल्मीकि आदि रहे।

संबंधित समाचार