मुरादाबाद : तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पाकबड़ा पुलिस ने तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं। पाकबड़ा थाना प्रभारी मनोज चौधरी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पाकबड़ा पुलिस ने तीन यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

पाकबड़ा थाना प्रभारी मनोज चौधरी के मुताबिक कस्बा निवासी नाजिम, वसीम व शाहरुख उर्फ जेन सैफी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राउंड टू हेल नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। चार वर्ष पहले उन्होंने एक वीडियो बनाई। वीडियो में राधा नाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सोशल मीडिया के ट्विटर, फेसबुक आदि प्लेटफार्म पर विवादित वीडियो अपलोड है। इस पर लगातार तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर उपजे हालात व आपत्ति के आधार पर पाकबड़ा कस्बा चौकी इंचार्ज ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि वसीम नाम के युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के भाई नदीम के मुताबिक ये वीडियो चार साल पुराना है। चार साल से लोग इस वीडियो को लगातार देख रहे हैं। लेकिन, किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रूठ गए गूगल के वाईफाई से मिले हजारों रेल यात्री, कोरोना काल से बंद है सेवा

 

संबंधित समाचार