बरेली: उप्र उद्योग व्यापार संगठन बरेली के महानगर अध्यक्ष मनोनीत हुए मनीष अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में पार्क रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल को बरेली का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने मनीष …

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में पार्क रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल को बरेली का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने मनीष अग्रवाल को बरेली का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नितिन अग्रवाल ने खुद मनीष अग्रवाल को मनोनयन का पत्र सौंपा।

सामाजिक और राजनैतिक रूप से सक्रिय मनीष अग्रवाल बरेली के प्रतिष्ठित बैंक अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के 10 वर्षो तक निदेशक रहे हैं। साथ ही भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा बोर्ड के 5 वर्ष तक सदस्य भी रहे। मनीष अग्रवाल पिछले तीन वर्षो से व्यापार संगठन में महामंत्री के पद पर कार्यरत थे।

मनोनयन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, हरदोई विधायक अशोक अग्रवाल व बरेली मंडल के प्रभारी अशोक अग्रवाल ने मनीष अग्रवाल को बधाई व शुभकामनाएं दी। लखनऊ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री विजय अग्रवाल, बरेली जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवम बरेली जिला महामंत्री अजय जेटली उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – बरेली: कान्हा और राधा के मनमोहक रूप में सजे केंद्रीय विद्यालय के बच्चे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात