फर्रुखाबाद: रोडवेज बस से टकराई कार, पीलीभीत के पुलिस उपाधीक्षक सहित तीन घायल
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक कार और बस की भिड़ंत में पीलीभीत के पुलिस उपाधीक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीलीभीत के पुलिस उपाधीक्षक सुनील दत्त, कार से बुधवार को देर रात में फर्रुखाबाद जिले में बरेली इटावा …
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में एक कार और बस की भिड़ंत में पीलीभीत के पुलिस उपाधीक्षक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीलीभीत के पुलिस उपाधीक्षक सुनील दत्त, कार से बुधवार को देर रात में फर्रुखाबाद जिले में बरेली इटावा हाईवे पर आ रहे थे।
उसी समय राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर मोड़ के समीप पहुंचने पर एक रोडवेज बस से कार की भिड़ंत हो गयी। कार की पिछली सीट पर बैठे दत्त तथा कार चालक संजीव कुमार के साथ ही गनर चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को यहां स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार दत्त फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थानाध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद कोतवाली में एसएसआई रहे हैं। वह गुरुवार को एक पुराने मुकदमे में फतेहगढ़ न्यायालय में सुनवाई के लिये यहां आ रहे थे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: एक पुलिस उपाधीक्षक सहित 11 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
