सिद्दारमैया के विवादित बयान को लेकर हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मदिकेरी। कर्नाटक में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सावरकर की तस्वीर पर टिप्पणी को लेकर कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका घेराव किया। सिद्दारमैया की टिप्पणी पर प्रर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए ‘गो बैक सिद्दारमैया’ के नारे लगाए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की एक तस्वीर …

मदिकेरी। कर्नाटक में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सावरकर की तस्वीर पर टिप्पणी को लेकर कुछ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उनका घेराव किया। सिद्दारमैया की टिप्पणी पर प्रर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए ‘गो बैक सिद्दारमैया’ के नारे लगाए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की एक तस्वीर उनकी कार में फेंक दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने सिद्दारमैया पर पलटवार किया और कहा कि उनकी जिहादी मानसिकता निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले जिहादियों से कहीं ज्यादा खतरनाक है।

कांग्रेस नेता का बयान गलत और असंवैधानिक है और ऐसे ही जिहादी मानसिकता के परिणामस्वरूप कई देशों का विभाजन हुआ है। उन्होंने कहा , मैं सिद्दारमैया को सावरकर और टीपू पर सार्वजनिक बहस की चुनौती देता हूं। उल्लेखनीय है कि सिद्दारमैया ने मंगलवार को शिवमोग्गा जिले में फैले सांप्रदायिक तनाव को टिप्पणी की थी कि सावरकर के चित्र को मुस्लिम क्षेत्र में डालने से सांप्रदायिक भड़क उठे थे।

ये भी पढ़ें- पंजाब: नदियों के अवैध खनन से रेलवे पुलों को खतरा

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार