रुद्रपुर: नगर निगम रोडवेज स्टेशन के पास से हटाएगा अतिक्रमण
रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर निगम रोडवेज स्टेशन के पास से अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलायेगा। इसके लिए निगम ने रणनीति तैयार कर ली है। रोडवेज के आसपास करीब 30 से 35 कारोबारी अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे हैं। गुरुवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि …
रुद्रपुर, अमृत विचार। नगर निगम रोडवेज स्टेशन के पास से अतिक्रमण को हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलायेगा। इसके लिए निगम ने रणनीति तैयार कर ली है। रोडवेज के आसपास करीब 30 से 35 कारोबारी अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे हैं।
गुरुवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि किच्छा बाईपास रोड की ओर रोडवेज स्टेशन के आसपास कई कारोबारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। स्टेशन होने के कारण यहां से बसों का आवागमन लगा रहता है। अतिक्रमण के कारण वहां पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में सभी दुकानदारों को नोटिस भी दे चुके हैं, लेकिन कई दुकानदारों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। कहा हाईकोर्ट के पूर्व में दिए गये आदेश के बाद नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने के लिए रणनीति बनायी गयी है। जल्द ही इस स्थान से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
दरअसल, पूर्व में इस स्थान पर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व वर्तमान विधायक शिव अरोरा के व्यापारियों के समर्थन में खड़े होने से निगम को अपनी कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी थी।
