असम के छात्र अंडमान सेल्युलर जेल के अध्ययन के लिए जाएंगे: सरमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य के एक हजार विद्यार्थियों को सेल्युलर जेल के अध्ययन के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भेजा जाएगा। सरमा ने आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए राज्य विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, …

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य के एक हजार विद्यार्थियों को सेल्युलर जेल के अध्ययन के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भेजा जाएगा। सरमा ने आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए राज्य विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के कई स्वतंत्रता सेनानियों को ब्रिटिश राज के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सेल्युलर जेल में डाल दिया गया था। हम इस साल एक हजार विद्यार्थियों को शैक्षिक दौरे पर यहां भेजेंगे, जिससे उन्हें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से प्रेरित होने में सहायता मिल सके। सरमा ने हर घर तिरंगा अभियान एक सफलता थी क्योंकि यह एक जन आंदोलन बन गया था। हमें राज्य भर में अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली।

ये भी पढ़ें- Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट ने दिया झटका, 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई

 

 

 


संबंधित समाचार