काशीपुर: फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे पचास फीसदी लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दिव्यांग पेंशन के लालच में कुछ लोग विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे कई लोगों को डांट-फटकार लगाकर वापस लौटा दिया। दरअसल एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में महीने के हर तीसरे बुधवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए …

काशीपुर, अमृत विचार। दिव्यांग पेंशन के लालच में कुछ लोग विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे कई लोगों को डांट-फटकार लगाकर वापस लौटा दिया।

दरअसल एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में महीने के हर तीसरे बुधवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। इस महीने के बीते बुधवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान अपने कक्ष में बैठकर दिव्यांग प्रमाण बना रहे थे। उन्होंने करीब 12-13 दिव्यांगों की जांच व तस्दीक करने के बाद प्रमाण पत्र बनाए। इस दौरान करीब पचास फीसदी मरीज हाथ या पैर मोड़कर पहुंचे।

उन्होंने डॉक्टर से हाथ या पैर नहीं मुड़ने की बात कही। डॉक्टर ने सीधा करने का प्रयास किया तो वह आसानी से हो गया। जिस पर डॉक्टर ने उन्हें फटकार लगाकर कक्ष के बाहर निकाल दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि करीब पचास फीसदी मरीज फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए हाथ या पैर मोड़कर पहुंचे हैं। हल्के से ही प्रयास में आसानी सीधे हो गए। ऐसे मरीज सरकार से विकलांग पेंशन पाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जरूरतमंद व्यक्ति का हक मारने वाले ऐसे लोगों पर अंकुश लगना चाहिए।

संबंधित समाचार