अल्मोड़ा: नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  नगर के एक अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन किशोरी का अस्पताल लाए। जहां गुरुवार की दोपहर किशोरी का प्रसव कराया गया। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। किशोरी नैनीताल जिले की रहने वाली है। सूचना …

अल्मोड़ा, अमृत विचार।  नगर के एक अस्पताल में 14 वर्षीय किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन किशोरी का अस्पताल लाए। जहां गुरुवार की दोपहर किशोरी का प्रसव कराया गया।

फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। किशोरी नैनीताल जिले की रहने वाली है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर अस्पताल पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि परिजन मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है।

पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति को सूचित कर दिया गया है। इधर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रघु तिवारी ने बताया किया मामले में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

संबंधित समाचार