लखनऊ : मुख्तार के 11 ठिकानों पर ईडी ने फिर से की छापेमारी…
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास समेत उप्र के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई का यह सिलसिला मुख्तार के अलावा उनके भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी समेत चार करीबियों पर जारी है। ईडी के अधिकारी सभी जगहों …
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक आवास समेत उप्र के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कार्रवाई का यह सिलसिला मुख्तार के अलावा उनके भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी समेत चार करीबियों पर जारी है। ईडी के अधिकारी सभी जगहों पर दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बसपा सांसद और उनके भाई मुख्तार अंसारी के 11 ठिकानों पर एक साथ पहुंची। इनमें दिल्ली के अलावा लखनऊ, गाजीपुर और मऊ जनपदों में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने अंसारी भाईयों के अलावा उनके सहयोगी विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के ठिकानों पर भी छापा मारा है।
यह कार्रवाई अभी जारी है। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका पर टीम ने सुरक्षा के लिए आवासों और ठिकानों के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
बता दें कि, मुख्तार अंसारी इस वक्त बांदा की जेल में बंद है। एक साल पूर्व एक जुलाई 2021 को मुख्तार अंसारी और गुर्गो ने जमीन हड़पना और अवैध व्यवसायों से जुडे़ कई प्रकरणों के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस ईडी ने दर्ज किया था। इस मामले को लेकर अब टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई तेज कर दी है।
अंसारी बंधु समेत चार करीबी भी ईडी की रडार पर
ईडी ने मुख्तार अंसारी, उनके बड़े भाई अफजाल अंसारी सहित चार लोगों के यहां छापा मारा है। प्रवर्तन निदेशालय ने जनपद मुख्यालय स्थित प्रॉपर्टी डीलर व्यवसायी गणेश दत्त मिश्रा, सर्राफा व्यवसायी विक्रम अग्रहरी और मोहल्ला सराय निवासी बस ट्रांसपोर्ट के धंधे से जुड़े शमसुद्दीन के साथ ही यूसुफपुर में अफजाल अंसारी उनके भाई मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास (फाटक) पर एक साथ तक छापेमारी की है। ईडी की इस कार्रवाई से जिले जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
यह भी पढ़ें:- मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, करीबी व्यापारियों के यहां भी छापेमारी जारी
