आज का राशिफल। 19 अगस्त, 2022
मेष आज उपकरणों में खराबी आने की संभावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मुंह में छाले पड़ सकते हैं। परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और लोन सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा। वृष आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की …
मेष
आज उपकरणों में खराबी आने की संभावना है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। मुंह में छाले पड़ सकते हैं। परिजनों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बैंकिंग और लोन सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा।
वृष
आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों को नीति की शिक्षा अवश्य दें। काफी दिनों से चली आ रही बाधा का निवारण होगा। मनोरञ्जन उद्योग से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नई योजनाओं पर काम करने का प्रयास करेंगे।
मिथुन
आज जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। आपका मन अशान्त हो सकता है। माता के साथ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। नया काम शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य ले लें। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है।
कर्क
आज युवाओं को अपने करियर को लेकर अच्छे विकल्प सूझ सकते हैं। विधिक मामलों में विजय मिलने की संभावलना बन रही है। गृहक्लेश से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको उदासीन नहीं रहना चाहिये। आपकी संवादशैली से लोग काफी प्रभावित रहेंगे।
सिंह
आज किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर हो सकती है। लेकिन आपको आज मेहनत भी काफी करनी पड़ेगी। बुद्धिमान मित्रों की संगत से लाभ होगा। उच्च तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। गुस्से और आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।
कन्या
आज धन के लेन-देन में उधारी बिल्कुल न करें। इंजीनियर्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी गलतियों से सीखने का उत्तम अवसर है।
तुला
अाज मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपकी लापरवाही की वजह से आपको परेशानी होगी। तनाव की वजह से सिरदर्द की समस्या होने की संभावना है। दूसरों के मामलों में आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। घर में थोड़ी परेशानी रहेगी।
वृश्चिक
आज नई ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कई दिनों से अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं।
धनु
अाज घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। विश्वस्त लोगों की सलाह आज आपके काफी काम आयेगी। भूमि और सम्पत्ति की बिक्री से धन लाभ होगा। शत्रु अपनी योजनाओं में विफल होंगे। अपने मन की बातों को मित्रों से साझा कर सकते हैं।
मकर
आज नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को फिलहाल प्रचारित करना हितकर नहीं रहेगा। प्रेम संबंधों का आनन्द नहीं उठा पायेंगे। आज कोई भी नया काम शुरू न करें।
कुंभ
आज दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। अनावश्यक खर्चों के कारण आपका बजट खराब हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण आपका मन कुछ परेशान रहेगा। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। आपसी सम्बन्धों में खटास हो सकती है।
मीन
आज अपने व्यवहार में परिस्थितियों के अनुरूप कुछ बदलाव ला सकते हैं। समय बांकी दिनों की अपेक्षा पक्ष में रहेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। दूसरों के भरोसे ज्यादा न रहें। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जा सकते हैं।
