‘अफवाहों पर विश्वास न करें…’, धनश्री वर्मा के ‘चहल’ सरनेम हटाने पर युजवेंद्र ने तोड़ी चुप्पी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जितने कयास लगाए जा रहे हैं, उसपर चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर अटकलें चल रही हैं कि युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक-ठाक है या नहीं है। अब युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट शेयर …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जितने कयास लगाए जा रहे हैं, उसपर चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया पर अटकलें चल रही हैं कि युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ ठीक-ठाक है या नहीं है। अब युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट शेयर कर किसी भी तरह के कयास पर विश्वास ना करने की अपील की है।

 

युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें फैंस के लिए मैसेज लिखाते हुए कहा कि ‘आप सभी से विनम्र निवेदन है कि हमारे रिश्ते से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे यहीं समाप्त करें। जब तक आपको सब कुछ पता न हो तो उसे आगे न बढ़ाएं।” इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की।

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदला था। उन्होंने अपने नाम के आगे से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था। इसके बाद युजवेंद्र चहल का भी एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक नई ज़िंदगी की शुरुआत हो रही है।

ये भी पढ़ें : क्या युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के रिश्ते में आ गई दरार? इंस्टाग्राम से हटाया ‘सरनेम’ तो फैंस हुए कंफ्यूज

संबंधित समाचार