उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती का पहला चरण शुरू, अग्निवीर बनने को पहुंचे हजारों अभ्यर्थी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली का पहला चरण शुक्रवार सुबह कोटद्वार में शुरू हो गया है। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं को मध्य रात्रि के बाद नगर निगम के काशीरामपुर तल्ला स्थित खेल मैदान में उपस्थिति दी, जहां से प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उन्हें कौड़िया स्थित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली का पहला चरण शुक्रवार सुबह कोटद्वार में शुरू हो गया है। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं को मध्य रात्रि के बाद नगर निगम के काशीरामपुर तल्ला स्थित खेल मैदान में उपस्थिति दी, जहां से प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उन्हें कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह कैंप भर्ती मैदान में भेजा गया। यहां शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है। मध्य रात्रि से सेना के जवानों व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने रैली में शामिल होने पहुंचे युवाओं के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। सुबह चार बजे से युवाओं को अलग-अलग जगहों में भर्ती मैदान की ओर रवाना किया गया। दौड़ में असफल रहे युवाओं को मैदान से बाहर कर दिया गया।
अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार देर शाम से ही हजारों की संख्या में युवा कोटद्वार पहुंचने लगे थे, जोकि गुरुवार को भी जारी रहा। काशीरामपुर तल्ला स्थित जिस खेल मैदान में बुधवार रात से अभ्यर्थी जुटना शुरू हुए, वहां बिजली-पानी की व्यवस्था कर दी गई थी। खेल मैदान से भर्ती मैदान के मध्य बैरिकेटिंग बनाई गई है, जिससे होकर युवा भर्ती मैदान में पहुंचेंगे।
