गौशाला में पूजा करने अयोध्या पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
अयोध्या। प्रदेश सरकार की जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गायों की पूजा की घोषणा के बाद भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुंचे। गुरुवार को यहां पहुंचे स्वतंत्र देव ने रात्रि विश्राम हाईवे स्थित एक होटल में किया। जन्माष्टमी पर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब वह मसौधा स्थित …
अयोध्या। प्रदेश सरकार की जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गायों की पूजा की घोषणा के बाद भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुंचे। गुरुवार को यहां पहुंचे स्वतंत्र देव ने रात्रि विश्राम हाईवे स्थित एक होटल में किया।
जन्माष्टमी पर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब वह मसौधा स्थित एक गोशाला में पहुंचे। गोशाला को बहुत अच्छी तरीके से सजाया गया था। यहां गोपूजा करने के बाद वह अयोध्या धाम स्थित हनुमानगढ़ी पहुंचे। दर्शन पूजन करने के बाद हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदनी शरण से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
इसके बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अम्बेडकर नगर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व अन्य उपस्थित रहे।
पढ़ें-पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बोले स्वतंत्र देव सिंह- नाम अटल, काम अटल, विचार थे अटल
