अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में अंतरजनपदीय वाहन चोर के दो सदस्य गिरफ्तार, मोटरसाइकिल, तमंचा व चाकू बरामद
अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों पर अयोध्या मंडल के कई थानों में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 5 मोटरसाइकिल, एक तमंचा व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल अन्य सदस्यों …
अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों पर अयोध्या मंडल के कई थानों में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 5 मोटरसाइकिल, एक तमंचा व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की जानकारी पाने के लिए आरोपियों से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
शुक्रवार की भोर में सवा 3 बजे के करीब प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना गोसाईगंज की पुलिस गद्दोपुर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी कि तभी अकबरपुर की तरफ से एक दो पहिया वाहन तेजी से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया। नजदीक आकर पुलिस वालों को देखकर वाहन चालक कस्बा गोसाईगंज की तरफ भागे। पुलिस ने उनका पीछा किया।
चीता मोबाइल कर्मचारियों व अन्य पुलिस बल द्वारा गोसाईगंज की तरफ से घेराबन्दी कर ली गई। पूर्वी छोर पर वेबप्वाइंट रेस्टोरेन्ट के पास अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने बचाव करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान प्रदीप तिवारी निवासी बचनपुर थाना कुड़वार व देवराज उर्फ पाटनर ग्राम रामनगर थाना वल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। बाइक सवार आरोपियों से 1 तमंचा, कारतूस व एक चाकू बरामद हुई। दोनों की निशानदेही पर 4 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई। बरामद मोटरसाइकिलें जनपद अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर की हैं।
पढ़ें-अयोध्या: वाहन चुराने जा रहे अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, बोलेरो व ई-रिक्शा बरामद
