बाराबंकी: हैदर गढ़ से स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए विधायक ने सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने को लेकर शुक्रवार को पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर को मंडल रेल प्रबंधक उत्तरी के नाम संबोधन ज्ञापन कांपी सौंपी हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि गत 16 जुलाई 20 22 को मैंने रेलवे अधिकारियों व …

बाराबंकी। हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने को लेकर शुक्रवार को पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर को मंडल रेल प्रबंधक उत्तरी के नाम संबोधन ज्ञापन कांपी सौंपी हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि गत 16 जुलाई 20 22 को मैंने रेलवे अधिकारियों व विभाग के मंत्री को हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक भी ट्रेन नहीं रुकने के लिए पत्राचार किया था।

ट्रेनों को रोके जाने की मांग की थी।जिस पर रेलवे अधिकारियों ने 22 जुलाई को मेरे पास पत्र भेजकर अवगत कराया था कि आपकी समस्या संबंधित अधिकारियों के पास भेजी जा चुकी है। लेकिन आज तक हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक भी ट्रेन नहीं रोकने का आदेश जारी किया गया है जो निंदनीय है।

हैदरगढ़ के प्रमुख व्यवसाई राजकुमार अग्रवाल ने नारा लगाते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो, अभी तो हम लोग रेल के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं अगर हमारी जनहित की समस्या का निदान नहीं किया गया तो जन आंदोलन के लिए हम लोग बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल ,शिव कुमार चतुर्वेदी, पप्पू दीक्षित, सौरभ मिश्रा, जितेंद्र सिंह, अंशु बाबू ,कौशल राजपूत, रामकुमार तिवारी सुशील पांडे सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

पढ़ें-बाराबंकी: आज पोलिंग पार्टियां मध्य स्थलों के लिए हुईं रवाना, 22 लाख से अधिक लोग डालेंगे वोट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज