उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना संक्रमित, ऋषिकेश एम्‍स में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी साथ में हैं। उन्हें आइसोलेट होने की सलाह दी गई है। बीते गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी साथ में हैं। उन्हें आइसोलेट होने की सलाह दी गई है। बीते गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में चेकअप के लिए लाया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। उन्हें यहां चिकित्सकों ने आब्जर्वेशन में रखा था। उनकी सामान्य जांच रिपोर्ट ठीक थी। कोरोना समेत अन्य रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें ओम आइसोलेशन या फिर मिलिट्री हास्पिटल देहरादून में आइसोलेट होने की सलाह दी गई है, अभी वह एम्स में ही हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से एम्स ऋषिकेश में मुलाकात की थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका