Agniveer Bharti Rally: फर्जी दस्तावेज का उपयोग करते पकड़े गए 14 उम्मीदवार, भेजे गए जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान उम्मीदवारों द्वारा कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज दिए जाने के 14 मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार शुक्रवार को पता चली। आरोप है कि उम्मीदवारों ने फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे भर्ती अभियान में …

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान उम्मीदवारों द्वारा कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज दिए जाने के 14 मामले सामने आए हैं। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार शुक्रवार को पता चली।

आरोप है कि उम्मीदवारों ने फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे भर्ती अभियान में शामिल होने का प्रयास किया। बयान के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में कड़ी सतर्कता और पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े गए और ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। हिसार में अग्निपथ योजना के तहत 12 अगस्त को भर्ती रैली शुरू हुई है जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है मामला

संबंधित समाचार