चम्पावत: अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले युवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। लोहाघाट के उपजिला अस्पताल में डॉक्टर और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने बनबसा शारदा बैराज के पास दबोच लिया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बुधवार …

चम्पावत, अमृत विचार। लोहाघाट के उपजिला अस्पताल में डॉक्टर और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने बनबसा शारदा बैराज के पास दबोच लिया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बुधवार की रात दो अज्ञात युवकों ने उपजिला अस्पताल लोहाघाट में तैनात महिला डॉक्टर समेत स्टाफ कर्मियों के साथ अभद्रता और गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पहले दोनों गश्त कर रहे पुलिस जवानों के साथ भी अभद्रता कर चुके थे।

पुलिस के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दोनों फरार हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।

एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपितों की पहचान मनीष ढेक और अनिल देव के रूप में हुई है। इनमें मनीष ढेक हिस्ट्रीशीटर है। दोनों को शुक्रवार को बनबसा शारदा बैराज के पास से गिरफ्तार किया गया। वे नेपाल भागने की फिराक में थे। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

महिला चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए हो पुलिस की तैनाती
चम्पावत। जिले के अस्पतालों में अराजक तत्वों द्वारा आए दिन किए जा रहे हंगामे को देखते हुए प्रांतीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा संघ ने अस्पतालों में महिला डाक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती करने की मांग की है। संगठन की महिला प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता खर्कवाल और प्रांतीय संपादक डॉ. कुलदीप यादव ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक तथा महानिदेशक को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था के जाने की पुरजोर वकालत की है।

संबंधित समाचार