उन्नाव: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गौशाला पहुंचकर की गो-सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को नवाबगंज उन्नाव में गोशाला पहुंचकर गो सेवा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश की सभी गोशालाओं में गोपूजा करने का निर्देश दिया था। ब्रजेश पाठक ने उन्नाव दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवाबगंज, उन्नाव पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का …

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को नवाबगंज उन्नाव में गोशाला पहुंचकर गो सेवा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश की सभी गोशालाओं में गोपूजा करने का निर्देश दिया था। ब्रजेश पाठक ने उन्नाव दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नवाबगंज, उन्नाव पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन सभागार, उन्नाव में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिगणों एवं जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : आम आदमी की तरह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया मेट्रो में सफर, वीडियो वायरल

 

संबंधित समाचार