लखनऊ: निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता से कर्मचारी ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने कृष्णा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि कानपुर रोड पर बालाजी नामक एक निजी अस्पताल संचालित …

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता से कर्मचारी ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने कृष्णा नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी आलोक राय ने बताया कि कानपुर रोड पर बालाजी नामक एक निजी अस्पताल संचालित है।

पीड़िता गर्भवती थी और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। अल्ट्रासाउंड में बच्चे की धडक़न न चलने पर डॉक्टर ने दो दिन बाद खाली पेट आकर भर्ती होने को कहा था। जिस पर महिला बीते 16 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हो गई। जहां डॉक्टरों ने देर रात महिला का ऑपरेशन करके उसे बेसुध अवस्था में वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

महिला का आरोप है कि उसकी इस अवस्था का लाभ उठाकर अस्पताल में कार्यरत सदाकत हुसैन ने उसके संग अश्लील हरकत करने लगा और कई बार नाजुक अंगों से खिलवाड़ करता रहा। पीड़िता ने होश में आने पर डॉक्टर से शिकायत की, पर डॉक्टर कार्रवाई करने के बजाय आरोपी को बचाने में जुट गए। अंतत: पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-फिरोजाबाद में सीएम की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज

संबंधित समाचार